
रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी में गांजा तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.पुलिस ने आरोपी राजकुमार सोनकर के कब्जे से 8 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया है. ये कार्रवाई लाखे नगर हनुमान मंदिर के पास की गई.आजाद चौक थाने के टीआई रविशंकर तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.पुलिस की तमाम कार्रवाई के बाद भी तस्कर चोरी छुपे अपना काम कर ही रहें है. इस आरोपी कि गिरफ्तारी के बाद एक चीज स्पष्ट हो गई है कि अब गांजा तस्कर छोटी-छोटी मात्रा में इसकी तस्करी कर रहे है

