भिंडक्राइममध्यप्रदेश

MP : बिना तलाक दिए महिला ने कर ली दूसरी विवाह ,पत्नी ने पहले पति के साथ जाने से किया इन्कार

भिंड न्यूज़ धमाका /// जिले में एक महिला के दो पति थाने पहुंचे, लेकिन महिला पहले पति के साथ जाने को राजी नहीं है. महिला ने बिना तलाक दिए दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है. पहले पति से गुजारा भत्ता भी लेती रही. जब पति को अपनी पत्नी की दूसरी शादी की भनक लगी, तो वो पुलिस थाने पहुंचा है. महिला का आरोप है कि उसे पति ने छोड़ा है. आखिर वह घर पर बैठे क्या करती ? समाज ताना मरता था. लिहाजा उसने दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज कर ली

धर्मेंद्र जाटव की शादी मार्च 2017 में राखी जाटव के साथ हुई थी, लेकिन शादी के दो साल बाद घरेलू झगड़े के चलते महिला अपने मायके चली गई. जब पति धर्मेंद्र उसे कुछ दिन बाद लेने गया, तो महिला ने उसके साथ रहने से साफ इंकार कर दिया.

इतना ही नहीं परिवार की मदद से राखी ने अपने पति पर भरण पोषण के लिए मुक़दमा दायर कराया. कोर्ट के आदेश पर पीड़ित धर्मेंद्र ने प्रतिमाह साढ़े तीन हज़ार रुपए अपनी पत्नी को दे रहा था 6 महीने पहले अचानक धर्मेंद्र जाटव को पता चला कि दिसंबर 2020 में उसकी पत्नी ने बिना तलाक़ लिए राय सिंह से दूसरी शादी कर ली है.

जानकारी लगने पर वह अपने ससुराली वालों से मिलने पहुंचा, तो उन्होंने अपनी बेटी को सही ठहराया. पत्नी के दूसरे ससुराल में भी पहुंचकर उसे चलने के लिए कहा, फिर भी वो राजी नहीं हुई. जिसके बाद अपने साथ हुए धोखे को लेकर धर्मेंद्र ने सितंबर महीने में कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की.पीड़ित का आवेदन दो दिन पहले भिंड महिला थाना में पहुंचा, तो दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया. जहां राखी के दूसरे पति ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं होने का हवाला दिया.

वहीं महिला ने अपने पहले पति को पसंद नहीं करने की बात कहते हुए उसके साथ वापस जाने से इनकार कर दिया. अब महिला थाना पुलिस पूरे मामले में जांच और क़ानूनी कार्रवाई की बात कह रही है. क्योंकि क़ानूनन जीवन साथी के ज़िंदा रहते और बिना तलाक़ लिए दूसरा विवाह पूरी तरह गैर कानूनी और अमान्य है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!