कोरबाछत्तीसगढशिक्षा

पं. सुंदरलाल शर्मा ओपन युनिवर्सिटी के डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश जारी, 30 नवंबर अंतिम तिथि

कोरबा न्यूज़ धमाका /// पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट से अवलोकन कर सकते हैं।शैक्षणिक सत्र जुलाई 2021 से जून 2022 तक के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। मुक्त विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, पीजीडीसीए, डीसीए, पीजीडीवायएस, बी.लिब., साइबर लॉ, एवं लेबर लॉ जैसे कोर्सों में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।

पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के समन्वय सहायक ने बताया कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल ऑनलाइन पद्धति से होगा। पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। सभी कोर्सों के बारे में विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश भी इस वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यार्थी क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र से संपर्क करके भी पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केन्द्र कोरबा जिले के तीन महाविद्यालयों में संचालित है। शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा एवं शासकीय कॉलेज गेवरा में विश्वविद्यालय का अध्ययन केन्द्र स्थापित है। पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए अधिक जानकारी अध्ययन केन्द्र के समन्वय सहायक से भी प्राप्त कर सकते हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!