
धमतरी न्यूज़ धमाका /// कुरूद इलाके में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम पद यात्रा के दौरान ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बताया कि हम जनजागरण अभियान के माध्यम से पदयात्रा निकाले हैं. भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धि को जनता को बता रहे हैं. हम छत्तीसगढ़ में छत्तीस वादों के साथ जनता के बीच गए थे.उन्होंने कहा कि जनता ने हमें मौका दिया और करीब 18 लाख किसानों का करोड़ों का कर्जा माफ किया गया है.
उन्होंने आगे कहा कि सरकार समर्थन मूल्य पर वनोपज खरीद रही, बिजली बिल आधा किया, तीन साल के कार्यकाल में 25 वादों को पूरा किया है. बाकी वादे बचे दो वर्ष में पूरा किया जाएगा मरकाम ने कहा कि केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और सेस कम कर दे तो पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो जाएंगे. मोदी सरकार जनता से पैसे वसूल रही है. वहीं
उन्होंने बताया कि लगातार बारिश होने से फड़ गीला होने के कारण अभी धान की खरीदी शुरू नहीं हुई है. राज्य सरकार 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीद रहें हैं. बीजेपी 15 साल में 60 लाख मीट्रिक टन धान ही खरीदी थी उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकार को कहती है वो करती है. किसानों के जेब मे पैसा जा रहा है तो बीजेपी नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है. किसानों को आर्थिक नुकसान ना हो इसके लिए प्रयास करेंगे.
