Uncategorized

रायपुर में कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान के तहत लक्ष्य को पूरा करने घर – घर पहुंच रहे स्वास्थ्य कर्मी

 कलेक्टर ने कोरोना टीकाकरण को लेकर निर्देश जारी कर हर घर दस्तक अभियान के तहत लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से जिले में घर-घर दस्तक अभियान को तेज कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले पांच दिनों से हर घर दस्तक अभियान के तहत रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों व अन्य ब्लाकों में टीकाकरण किया जा रहा है।

वार्ड-27 इंदिरा में प्रतिदिन घर-घर जाकर 30 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। अब तक यहां 150 से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। 16 नवंबर को 16 लोग को प्रथम टीका व 14 लोगों को टीका लगाया गया। टीका कर्मी योगिता साहू, मितानिन उषा जंघेल, वार्ड निरीक्षक नरेश साहू विशेष इसके लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के मीडिया प्रभारी गजेंद्र डोंगरे ने बताया कि ग्राम रैता में हर घर दस्तक अभियान चलाकर 51 लोगों का टीकाकरण किया गया है, जिसमें 16 लोगों को प्रथम डो और 35 लोगों को दूसरी डो लगाई गई। इसी तरह से अभियान पूरे जिले में चल रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!