Uncategorized

एक फार्मासिस्ट युवक की डूबने से मौत

बीजापुर,न्यूज़ धमाका :- दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर इंद्रावती नदी में सोमवार की देर शाम एक नाव पलट गई. इस हादसे में नाव में सवार आयुष चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट बह गए. हालांकि, इनमें से कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जिंदगी बचा ली, लेकिन एक फार्मासिस्ट की डूबने से मौत हो गई. गोतोखोरों की टीम ने शव बरामद कर लिया है.

यह मामला भैरमगढ़ ब्लॉक का है. बीएमओ भैरमगढ़ आदित्य साहू ने बताया, मेडिकल टीम छोटी नाव से इंद्रावती नदी पार कर नक्सल प्रभावित गांव कौशलनार गई हुई थी. वहां से लौटते समय सोमवार की देर शाम नाव बीच नदी में पलट गई. कुछ लोगों ने किसी तरह से तैरकर नदी पार कर अपनी जान बचा ली, लेकिन फार्मासिस्ट प्रदीप कौशिक नदी में डूब गए.

इलाके के ग्रामीणों और स्टाफ ने इसकी सूचना जिले के अफसरों और थाना के जवानों को दी. हालांकि देर रात होने की वजह से गोताखोरों की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी. आज सुबह फिर से टीम मौके पर पहुंची और नदी में डूबे फार्मासिस्ट का शव बरामद किया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!