छत्तीसगढरायपुर
Trending

राधिका खेड़ा के पोस्ट पर विधायक अनुज शर्मा ने दिया बयान

रायपुर न्यूज़ – विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि, कोई भी महिला अगर अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, तो उसे सुरक्षित होना चाहिए। यह छत्तीसगढ़ की बात है। छत्तीसगढ़ में हर महिला सुरक्षित है। चाहे वह कांग्रेस की हो या कोई भी पार्टी की हो। अगर वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, तो हम सब उनको इस बात का एहसास दिलाते हैं, कि वह सुरक्षित है। बस चिंता इस बात की है कि, जो उनकी (राधिका खेड़ा की) अपनी पार्टी के लोग हैं, उनसे, उनको जो डर है… उनसे डरने की जरूरत नहीं है। यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 

उन्होंने आगे कहा- जिस पार्टी में महिला (राधिका खेड़ा) अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है उसे पार्टी का क्या हाल होगा.? अभी तो कांग्रेस पार्टी आपस में सवाल जवाब कर रही है। जवाब उन्हें को देना चाहिए, कहीं ना कहीं यह बात स्पष्ट हो रही है। यहां पर आकर एक महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है, जो इस पार्टी की बड़ी पदाधिकारी है। वह अपने ही पार्टी के लोगों से असुरक्षित महसूस कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!