रायपुरछत्तीसगढ

उद्योग विभाग ने बस्ती के लिए छोड़ी जमीन , 1000 परिवार को होगा लाभ

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उद्योग विभाग बस्ती के लिए जमीन छोड़ने तैयार हो गया है. इस फैसले से करीब 1000 परिवार लाभांवित होंगे. सरकार बजरंग नगर रांवाभाठा, मजदूर नगर सरोरा व बीरगांव में लंबे समय से सीएसआईडीसी रह रहे परिवारों को जमीन का पट्टा देकर गरीब परिवारों का आवास सुरक्षित करेगी. मुख्यमंत्री ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बीरगांव क्षेत्र का दौरा किया था.

इस दौरान विधायक सत्यनारायण शर्मा और काग्रेस कार्यकर्ताओ ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था. मुख्यमंत्री ने सीएसआईडीसी की इस जमीन के संबंध में शीघ्र रास्ता निकालने का निर्देश दिया था. जिसके बाद सरकार ने 15.79 हेक्टेयर जमीन राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजीव आश्रय योजना के लिए कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!