
रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उद्योग विभाग बस्ती के लिए जमीन छोड़ने तैयार हो गया है. इस फैसले से करीब 1000 परिवार लाभांवित होंगे. सरकार बजरंग नगर रांवाभाठा, मजदूर नगर सरोरा व बीरगांव में लंबे समय से सीएसआईडीसी रह रहे परिवारों को जमीन का पट्टा देकर गरीब परिवारों का आवास सुरक्षित करेगी. मुख्यमंत्री ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा के बीरगांव क्षेत्र का दौरा किया था.
इस दौरान विधायक सत्यनारायण शर्मा और काग्रेस कार्यकर्ताओ ने अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया था. मुख्यमंत्री ने सीएसआईडीसी की इस जमीन के संबंध में शीघ्र रास्ता निकालने का निर्देश दिया था. जिसके बाद सरकार ने 15.79 हेक्टेयर जमीन राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजीव आश्रय योजना के लिए कलेक्टर रायपुर को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है

