जशपुरछत्तीसगढ

जशपुर : धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में , पास्टर सहित 5 गिरफ्तार

जशपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के पत्थलगांव में ईसाई समुदाय के लोगों ने आज पत्थलगांव के समीप कटंगजोर गांव में ओड़िसा के ईसाई पास्टर सिमोन खेस्स की मौजूदगी में चंगाई सभा का बृहद आयोजन किया गया था. इस सभा में आसपास के दर्जन भर गांव के लोगों को आमंत्रित किया गया था. इस सभा में धर्म विशेष का अनर्गल दुष्प्रचार करते देख कर गांव के ही युवकों ने पुलिस थाने में सूचना दी गई थी.चंगाई सभा से तनाव का माहौल बन जाने पुलिस अधिकारी और न्यायिक मजिस्ट्रेट घटना स्थल पर पहुंचे थे. वंहा लोगों की शिकायत सही मिलने पर पास्टर सहित पांच लोगों के विरुद्ध IPC की धारा 295 और  4-धर्म स्वतंत्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है. पुलिस ने आरोपी पास्टर सिमोन खेस्स, कुलदीप केरकेट्टा, समल तिरकी, अमित लकड़ा व परविंद लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!