जोधपुरराजस्थान

जोधपुर : बेकाबू कार ने 11 लोगों को टक्कर मारी , 1 की मौत , 10 घायल

जोधपुर न्यूज़ धमाका /// एम्स रोड पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक-एक कर 11 लोगों को टक्कर मार दी। इसमें 16 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा जिसने भी देखा, उसका दिल दहल उठा। इस हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है।कार मालिक ऑडी से नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद कार आगे आने वालों को टक्कर मारती हुई सड़क किनारे बने झोपड़ियों में घुस गई। घटना के बाद कार चालक खुद बासनी थाने पहुंच गया, जहां उससे पूछताछ जारी है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुयी है।

शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के नंदनवन ग्रीन में रहने वाले 50 साल के अमित नागर अपनी ऑडी कार लेकर जा रहे थे। पाल रोड से एम्स की तरफ जाते समय पेट्रोल पंप से ठीक पहले भीड़ के बीच कार अचानक बेकाबू हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि कार के आगे कुछ बाइक सवार जा रहे हैं। इस बीच पीछे से निकल कर ऑडी कार ने सबसे पहले एक एक्टिवा सवार को पीछे से टक्कर मारी। एक्टिवा सवार हवा में उछल गया। इसके आगे तो कार की रफ्तार और तेज हो गई।आगे चल रहे लोग कुछ संभल पाते, तब तक कार ने एक मोटर साइकिल और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। खिलौनों के समान उछलते वाहनों के साथ उनके चालक भी हवा में दिखे। इसके बाद कार ने वहां सड़क किनारे बनी झोपड़ियों के बाहर से निकल रहे एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी।झोपड़ियों के बाहर खड़े कुछ लोगों को चपेट में लेने के बाद कार रुक गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!