
रायपुर न्यूज़ धमाका /// शहर के एमजी रोड की नाइट चौपाटी में कार घुसाने वाले रईसजादे साहिल जैन को जेल भेज दिया गया है| मौदहापारा थाने में उसके खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है| रायपुर एसपी ने उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू करवा दी है|जल्द ही उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा| दुर्ग के कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाला साहिल इवेंट मैनेजमेंट के काम से जुडा हुआ है| वो अक्सर रायपुर आकर लेट नाइट पार्टी में शामिल होता था| दीवाली के अगले दिन शराब के नशे में कार चला रहा था| लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई थी|

