दंतेवाडाछत्तीसगढ

छह युवकों ने अधेड़ की पीट पीटकर हत्या की , 5 आरोपी गिरफ्तार , 1 फरार

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार गांव में छह युवकों ने स्वजन के सामने ही पीट पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी। इस घटना की दहशत इतनी ज्यादा थी कि परिवार के लोगों या गांव वालों में से किसी ने भी पुलिस में एफआइआर दर्ज नहीं कराई। ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।वारदात के दो दिन बाद परिवारजनों ने इसकी सूचना कुआकोंडा पुलिस को दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छह में से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक आरोपित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। बताया गया है कि मृतक और आरोपित आपस में रिश्तेदार हैं। उनके बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपितों को शक था कि मृतक जादू टोना करता है और उनका नुकसान कर रहा है। यह घटना तीन नवंबर की रात को हुई। आरोपित शंकर, चैतू, नंदा, जोगा, रमेश व नंदा कड़ती ने पहले शराब पी फिर मृतक वेल्ला के घर पहुंचे।स्वजनों के सामने ही उसे घर से बाहर निकाला और सबके सामने पीट पीटकर मार डाला। चार नवंबर को पूरे गांव की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। दो दिन के बाद पांच नवंबर को परिवार के लोग हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचे। मृतक का दाह संस्कार किया गया है इसलिए पीएम संभव नहीं है पर स्वजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पांच आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!