रतलाममध्यप्रदेश

MP : मवेशी को लेकर जा रहा ट्रक पल्टा, 26 गायों की मौत

रतलाम न्यूज़ धमाका /// जिले के सैलाना में सैलाना करिया रोड पर ग्गयो से भरा एक ट्रक पलट जाने से लगभग 28 गायों की मौत हो गई हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पंहुचा। इस दौरान बजरंग दल ने जाम लगाया और आरोप लगाया कि इनको काटने के लिए ले जाया जा रहा था पुलिस प्रशासन मृत पशुओं के अंतिम संस्कार की व्यवस्था में जुटा है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पिपलोदा, सैलाना मार्ग पर बैठकर दोषियों को पकड़ने की मांग की।

बजरंग दल के जिला संयोजक राघव त्रिवेदी ने बताया कि सैलाना से करिया जाने वाले रास्ते पर सगसबाप जी के नजदीक सुबह करीब आठ बजे बड़ा ट्राला अचानक पलटी खा गया। इस ट्रक में गौवंश निर्दयतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे गए थे। ट्रक के पलटी खाने से इनमें से 28 गौवंश की मौत हो गई, जबकि कई गौवंश घायल हो गए। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से ट्रक में गौवंश भरे गए थे, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन्हे काटने के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रक कैसे पलटा,यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। ट्रक पलटने के बाद ड्राईवर मौके से फरार हो गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!