गरियाबंदछत्तीसगढ

धान का पैसा वापस नहीं करने पर एक युवक ने गांव के ही युवक की बेरहमी से की हत्या

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// मामला फिंगेश्वर थानाक्षेत्र का है जहा धान का पैसा वापस नहीं करने पर एक युवक ने गांव के ही युवक की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है.खैरझिठी निवासी उगेश साहू ने शनिवार को गांव के ही महेश दीवान की गैंती से वार कर हत्या कर दी. घटना के समय महेश अपने छोटे भाई के घर में सोया हुआ था, तभी उगेश वहां पहुंचा और बगल में रखे गैंती से हमला कर उसकी जान ले ली. वारदात के समय घर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उगेश अपनी सुसराल बासीन में छुप गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

थाना प्रभारी राजेश जगत ने घटना के कारणों की जानकारी देते हुए बताया कि पूरा मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा है. उगेश ने बीते साल महेश दीवान की ऋण पुस्तिका में समर्थन मूल्य पर तकरीबन 25 हजार रुपये का धान बेचा था. महेश ने उगेश को 9 हजार दिए, बाकी रकम को लेकर वह उगेश को घुमा रहा था. महेश रायपुर में काम करता था और दिवाली पर घर आया था. इसी बीच बचे 16 हजार रुपये लेने उशके घर पहुंचा. जहां उसने महेश की हत्या कर दी.इस पूरी घटना ने राजस्व और कृषि विभाग एवं सहकारी समितियों की पोल भी खोलकर रख दी है. वैसे तो समर्थन मूल्य पर धान बिक्री से पहले इन विभागों द्वारा किसानों की फसल और उनके रकबे का सत्यापन किया जाता है, ताकि असली हितग्राहियों को ही समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके, लेकिन इस पूरे मामले ने गरियाबंद जिला प्रशासन की पोल ही खोलकर रख दी. एक व्यक्ति ने दूसरे की ऋण पुस्तिका पर धान बेच दिया, लेकिन जिला प्रशासन को इसकी कानोकान खबर नहीं लगी. इससे आज वही लापरवाही एक जान ले ली.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!