
रायपुर न्यूज़ धमाका /// स्टेशन पर जांच के दौरान 6 यात्री पाजिटिव पाए गए हैं। इन यात्रियों को विशेष निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसके बाद रायपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर कोरोना की जांच बढ़ा दी गई है। एक-एक यात्रियों की जांच रिपोर्ट देखी जा रही है।बिना जांच वाले यात्रियों की कोरोना जांच के बाद निगेटिव आने पर ही ट्रेन में सफर करने की अनुमति दी जा रही है। राजधानी रायपुर समेत पूरे राज्य में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है।
