बेमेतराछत्तीसगढ

बेमेतरा के सरकारी स्कूल में 23 बच्चे पॉजिटिव, सभी बच्चे 10वीं क्लास के, होम आइसोलेट किए गए, स्कूल 5 दिन के लिए बंद

बेमेतरा न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी चपेट में आ गए हैं। बेरला के सरकारी स्कूल में 23 बच्चे संक्रमित मिले हैं। सभी बच्चों को उनके घर में ही होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उन पर नजर रख रही है। इसके बाद प्रशासन ने 5 दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया है। इनके साथ ही जिले के अलग-अलग स्कूलों में कुल 48 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बेमेतरा के बेरला पंचायत क्षेत्र के देवभूमि देवरबीजा स्थित कुमारी देवी चौबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के 5 टीचरों की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ने वाले 259 बच्चों का एंटीजन टेस्ट किया गया था। इसमें से 23 बच्चे संक्रमित मिले हैं। जिले में पहला मामला है, जब इतनी बड़ी संख्या में बच्चे पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा नवागढ़ और बेमेतरा ब्लॉक में भी 25 बच्चे संक्रमित मिले हैं।

देवरबीजा स्थित कुमारी देवी चौबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल।

देवरबीजा स्थित कुमारी देवी चौबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल।

बेरला SDM संदीप ठाकुर ने बताया कि स्कूल को 5 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि बाकी टीचर स्कूल आते रहेंगे। क्षेत्र प्रभारी खिया सिंह ने बताया गया कि बच्चों की एंटीजन किट से जांच की गई थी। किसी भी बच्चे को कोई परेशानी नहीं है। टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। जिले में पिछले 48 घंटे में 131 नए केस मिले हैं। इसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 307 हो गई है। वहीं अब तक 317 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!