भोपाल

अब ऑनलाइन मिलेगी निजी स्कूलों को मान्यता, 10 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए प्रदेश में कब खुलेंगे स्कूल

भोपाल न्यूज़ धमाका //  मध्यप्रदेश में प्राइवेट स्कूल संचालकों को मान्यता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. अब प्रदेश मेंं निजी स्कूलों को ऑनलाइन ऐप से मान्यता मिलेगी. स्कूल चलाने के लिए मान्यता और नवीनीकरण के लिए निजी स्कूल संचालक 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मोबाइल ऐप से आवेदन करते समय प्राइवेट स्कूलों को RTI के मापदंडों के अनुसार GEO टैग फोटो अटैच करना अनिवार्य होगा. शासन के सभी मानकों का पालन करने पर ही प्राइवेट स्कूलों को 3 साल के लिए मान्यता दी जाएगी. 

शिक्षा विभाग के नहीं लगाने पड़ेगे चक्कर 
अब  प्राइवेट स्कूल संचालकों को मान्यता के लिए  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अब स्कूलों को ऑनलाइन ऐप से मान्यता मिलेगी. इससे निजी स्कूल संचालकों को काफी राहत मिलेगी. अब प्राइवेट स्कूल संचालक स्कूल की मान्यता और  नवीनीकरण के लिए स्कूलों में बैठे-बैठे ऑनलाइन आवेदन कर मान्यता ले सकेंगे.

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अभी थमने का नाम नहीं ले रही है. मौजूदा स्थिति को देखते हुए 31 जनवरी के बाद भी स्कूल नहीं खुलेंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसके संकेत दिए हैं. बैतूल में उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अगर यही हाल रहा तो मुझे नहीं लगता 31 जनवरी के बाद भी स्कूल खुलेंगे. मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी. संक्रमण कम होने पर ही स्कूल खोलेंगे.

मौजूदा स्थिति में सिर्फ काम चलाऊ

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने पर चिंता भी जताई. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई सही नहीं हो सकती. ऑनलाइन पढ़ाई वैकल्पिक और कामचलाऊ व्यवस्था है, इसलिए हमने छात्रों को शिक्षकों के संपर्क में रहने के लिए कहा है, जिससे पढ़ाई निरंतर जारी रहे.

बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने 16 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है, लेकिन अभी भी प्रदेश में कोरोना के केस नहीं घट रहे हैं, अगर यही स्थिति रही तो 31 जनवरी के बाद भी स्कूलों को खोलना मुश्किल होगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!