
बिजनौर न्यूज़ धमाका /// उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिजनौर से दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन बरामद कर उसकी तस्करी और ₹ 1 करोड़ में उसे बेचने की कोशिश के लिए बिहार की स्पेशल टास्क फोर्स के जवान समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है । यह लुप्तप्राय पैंगोलिन कीटभक्षी है और इसका शिकार मांस व पारंपरिक दवाइयों में इस्तेमाल के लिए किया जाता है ।




