रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर के आईपीएस अंकिता शर्मा ने शेयर किया सुपरमॉम का वीडियो, जमकर तारीफ कर रहे यूजर्स

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उसने मां को बनाया. और ये मां, कितनी ही मजबूर व कैसी भी परिस्थिति में क्यों न हो, अपने बच्चे का खयाल रखने और उसे अपने पास रखने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मां का वीडियो खूब छाया हुआ है.

जिसे देखकर हर कोई उसकी जमकर तारीफ कर रहा है. दरअसल, इस मां को साइकिल से कहीं दूर जाना था. लेकिन उसे अपने बच्चे की भी चिंता सता रही थी. ऐसे में उसने बेटे को साइकिल पर साथ ले जाने के लिए एक ऐसा देसी जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर लोग उसे सुपरमॉम बता रहे हैं.

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला साइकिल से कहीं जा रही होती है. लेकिन साइकिल की पिछली सीट को देखकर आपको अंदाजा लग जाएगा कि इस मां को अपने लाडले की कितनी फिक्र है. आप देख सकते हैं बच्चा आराम से बैठ सके,

इसलिए महिला ने पिछली सीट पर एक छोटी-सी कुर्सी फिट कर दी है. अब सफर कितना ही लंबा क्यों न हो, बच्चे आराम से कुर्सी पर बैठा रहेगा. वहीं, मां को बच्चे के गिरने का भी डर नहीं सताएगा. अब इस वीडियो को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स मां के इस इनोवेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा ने शेयर किया है. जिन्होंने इस मां की शान में लिखा है, अब इस पर मैं क्या कैप्शन दूं. एक दिन पहले अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 9.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, पोस्ट को 47 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 5 हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया है. इसके अलावा वीडियो पर ढेरों लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!