छत्तीसगढमहासमुंद

महासमुंद में तेंदुए ने पांच बकरियों की ली जान,गांव में दहशत का माहौल

महासमुंद,न्यूज़ धमाका :- महासमुंद में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है. खूंखार तेंदुए ने बकरियों पर हमला किया है. खलिहान में बंधे 5 बकरियों को तेंदुए ने मार डाला. मिली जानकारी के मुताबिक बकमा निवासी वसीम रजा के घर के पास बने खलिहान में तेंदुआ पहुंचा था. देर रात करीब 2 बजे के आसपास की घटना है.

गांव से लगे जंगल से तेंदुए की आने की संभावना जताई जा रही है. बागबाहरा वन परिक्षेत्र के बकमा गांव की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची थी. पंचनामा कर मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी.

वन विभाग ने आसपास के गांव कोटरीपानी, मनबाय, टोंगोपानी सहित अन्य गांवों में मुनादी कराई है. तेंदुए को देखते हुए अलर्ट रहने और वन विभाग को सूचित करने की अपील की है. बागबाहरा रेंजर विकास चंद्राकर ने पुष्टि की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!