छतीसगढ़जांजगीर

 पामगढ़ के ग्राम कोसीर में डायरिया से 17 साल के किशोर की मौत

जांजगीर चांपा न्यूज़ धमाका-  पामगढ़ का रहने वाला 17 वर्षीय विजय यादव पिता देव कुमार यादव भी डायरिया से पीडि़त था। मंगलवार को उसे इलाज के लिए स्वजन गांव में ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए कैंप में दोपहर 3.30 बजे के करीब लेकर आए थे। सीवयर ड्रिहाइडेशन होने पर उसे कैंप में ही दो बॉटल ड्रिप चढ़ाया गया और जरूरी दवाएं दी गई थी और रेफर करते हुए उसे पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जाने कहा गया था, पर बताया जा रहा है कि स्वजन उसे पहले घर ले गए जहां तबीयत और बिगडऩे पर रात करीब 10 बजे पामगढ़ अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बीएमओ डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि डायरिया में सीवयर ड्रिहाइडेशन और इंफेक्शन ज्यादा होने पर कई बार किडनी में सीधे असर पड़ जाता है। विजय को दोपहर में ही पामगढ़ सीएचसी लेकर जाने सलाह दी गई थी लेकिन स्वजन रात में करीब 10 बजे यहां पहुंचे थे तब तक देर हो चुकी थी। गांव में लगातार घरों में जाकर जांच की जा रही है। जिनमें भी लक्षण नजर आ रहे हैं उसे पामगढ़ सीएचसी भेज कर भर्ती कर रहे हैं। कैंप में भी भेजकर इलाज करा रहे हैं। घरों में दवाईयां बांटी जा रही है। अब मरीज कम मिल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद लोगों को डिस्चार्ज किया जा रहा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!