खेल

आप कोहली के लिए बदकिस्मत हैं,’ टी 20 विश्व कप में पाक से टीम इंडिया हारी तो इस कदर ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा

नाराज प्रशंसकों ने कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी ट्रोल करने में देर नहीं लगाई.

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका : टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तानके बीच हाई-वोल्टेज मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार से प्रशंसकों का दिल टूट गया. वहीं टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेटरों और उनके जीवनसाथी को खूब ट्रोल किया जा रहा है. जहां भारत के गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनके प्रदर्शन के लिए ट्रोल किया गया, वहीं नाराज प्रशंसकों ने कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी ट्रोल करने में देर नहीं लगाई.एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया, “अनुष्का शर्मा आप कोहली के लिए बदकिस्मत हैं. उनके जीवन में आने के बाद, उनका प्रदर्शन लगातार खराब होता गया है और ऊपर से आपकी वामपंथी मानसिकता. कृपया भारत के खातिर उन्हें तलाक दे दें.” वहीं कुछ ने तो एक कदम और आगे बढ़कर अभिनेत्री से उनके करवा चौथ व्रत के बारे में सवाल किए. एक यूजर ने लिखा, “अनुष्का शर्मा मैम, आपने कल करवा चौथ का व्रत नहीं रखा था क्या?”यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री को इतने बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया है. पहले भी अनुष्का के खिलाफ टीम इंडिया के हर अहम मैच के बाद नफरत झेलना पड़ा है. 2016 में, कोहली अनुष्का के समर्थन में सामने आए थे, जब कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद अनुष्का को ट्रोल किया गया था.एक वर्ग ने ट्विटर पर कोहली और टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के लिए अभिनेत्री को दोषी ठहराया और लगातार ट्रोल किया. कुछ लोगों ने दीवाली के लिए पटाखे न फोड़ने की दंपति की पहले की अपील पर निशाना साधा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!