
रायपुर न्यूज धमाका – राज्य सरकार द्वारा आयोजित ‘चिंतन शिविर 2.0’ के दूसरे दिन की शुरुआत सोमवार सुबह योगाभ्यास से हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्यों के साथ आईआईएम नवा रायपुर परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया। उन्होंने योग को “स्वस्थ जीवनशैली का आधार” बताते हुए सभी नागरिकों को इसे जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
CM साय का प्रेरणादायक संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा,
“योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत करता है और हमें प्रकृति के अधिक समीप लाता है।“
उन्होंने इस सत्र को प्रेरणादायक पहल बताते हुए इसे छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली के प्रति एक सकारात्मक संदेश बताया।
प्रमुख नेताओं की उपस्थिति
इस योग सत्र में राज्य के कई प्रमुख मंत्रीगण भी शामिल हुए:
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव
- वन मंत्री केदार कश्यप
- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन
- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
- आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. रामकुमार काकानी
चिंतन शिविर 2.0 का उद्देश्य
‘चिंतन शिविर 2.0’ का उद्देश्य राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और प्रशासनिक दृष्टिकोण पर गहन मंथन करना है। इसके साथ ही यह आयोजन मंत्री परिषद में समूहिक संवाद, आत्ममंथन और नवाचार को भी बढ़ावा देता है।



