छतीसगढ़बिलासपुर

महिला आरक्षक की देवरानी ने कर दी पिटाई, देवर ने दी जान से मारने की धमकी

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – कोटा थाने में पदस्थ महिला आरक्षक रविवार की रात अपने घर आई थी। इसी दौरान उनकी देवरानी ने घरेलू बातों को लेकर मारपीट की। मारपीट से घायल महिला आरक्षक ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घुटकू के लोनियापारा में रहने वाली दीपिका लोनिया आरक्षक हैं। उनकी पोस्टिंग कोटा थाने में है। रविवार को वे ड्यूटी के बाद अपने घर पर थी। रात करीब नौ बजे वे अपनी बेटी चेतना के साथ बर्तन को साफ कर रहीं थीं। इसी दौरान उन्होंने अपनी बेटी को पढ़ाई पर ध्यान देने कहा।

कुछ ही देर बाद उनकी देवरानी शिवरात्रि लोनिया वहां आकर घरेलू बातों को लेकर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर आरक्षक की देवरानी ने पोंछा मारने वाला डंडा उठाकर मारने की कोशिश की। आरक्षक ने डंडा पकड़ लिया तो उसने अपने पति को बुलाया।

इस पर महिला आरक्षक का देवर वहां आ गया। उसने आरक्षक की बेटी चेतना की पिटाई की, साथ ही अपनी भाभी को मारने की कोशिश की। आरक्षक ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। इसी बीच वहां पर आरक्षक की जेठानी वहां आ गई। उसने किसी तरह बीच-बचाव किया। मारपीट से घायल महिला आरक्षक ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!