रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू

रायपुर न्यूज़ धमाका /// सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। सत्र शुरू होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे स्पीकर हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात की। बताया जा रहा है दोनों के बीच बैठकों की व्यवस्था से जुड़ी चर्चाएं हुई हैं।

शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाने हैं। इसमें ऊर्जा, खनिज, जनसंपर्क जैसे विभाग शामिल हैं। वन, आवास और पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार के विभागों से भी सवाल पूछे जाने हैं।

कोरोना संक्रमण की आशंका के बीच विधानसभा का यह सत्र आयोजित हो रहा है। ऐसे में संक्रमण की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्था पर भी चर्चा हुई है। शीतकालीन सत्र 13 से 17 दिसंबर तक प्रस्तावित है। इसमें कुल पांच बैठकें होनी है। इस बीच सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।छत्तीसगढ़ माल एवं सेवा कर (GST) संशोधन विधेयक और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (संशोधन) विधेयक भी पेश करने वाली है। इधर, विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। इसमें धान खरीदी में बारदाना संकट, धर्मांतरण, धार्मिक विवाद और आपराधिक घटनाओं का मामला प्रमुखता से उठेगा। मादक द्रव्यों की तस्करी, शराब, जमीनों पर कब्जे के मामलों को लेकर भी विपक्ष हमलावर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!