छतीसगढ़पेंड्रा

कुएं में गिरकर जंगली सुअर की मौत : किसान के घर से लगे खेत में बना है कुआं, फारेस्ट कर्मियों ने निकाला

Wild boar fell into the well

पेंड्रा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में खेत से लगे कुएं में गिरने से जंगली सुअर की मौत हो गई। मरवाही वन मंडल के सेमरदर्री गांव में किसान के घर से लगे खेत में बने कुएं से तेज बदबू आने से लोगों को जानकारी मिली। 

किसान ने वन अमले को घटना की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जंगली सुअर को कुएं से निकालकर पंचनामा तैयार किया। फॉरेंसिक टीम ने सुअर के शव का पोस्टमार्टम किया इसके बाद दाह संस्कार किया गया।

अब गांव का रूख कर रहे जंगली जानवर 

वहीं दूसरी ओर जंगली जानवरों का आबादी वाले क्षेत्र की ओर आने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं जंगली जानवरों के हिंसक होने का मामला भी सामने आ रहा है। जानकारों की माने तो इसकी एक प्रमुख वजह जंगलों में लगातार मानवीय दखल और अवैध कब्जा कर बिजली झटका तार से बाउंड्री तैयार करना है। इस वजह से ही वन्य जीव इन तारों से बिजली का झटका खाकर डर कर जंगलों से गांव की तरफ आ रहे हैं। इससे वन्य जीव और इंसानों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!