छतीसगढ़कोरबा

एसईसीएल गेवरा खदान में देर रात डंपर फिसलकर खदान में गिरा, कांच तोड़कर बचाई चालक की जान

कोरबा न्यूज धमाका – एसईसीएल गेवरा खदान में देर रात फिर बड़ा हादसा हुआ है. एक 240 टन डंपर फिसलकर 70-80 फिट नीचे खदान में गिरा. डंपर में ब्लास्ट होने से खदान में हड़कप मच गया. चालक को डंपर का कांच तोड़कर बाहर निकालकर उपचार के लिए गेवरा स्थित एसईसीएल अस्पताल में दाखिल किया गया है. 

जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 3:43 बजे गेवरा खदान के पार्था फेस में हादसा हुआ. घटना में एसईसीएल कर्मी चालक पुष्पराज घायल हो गया, जिसे डंपर का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया. मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए एसईसीएल के एनसीएच अस्पताल गेवरा में भर्ती कराया.

बता दें कि खदान के कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है, जिसकी वजह से हादसा हुआ है. इससे पहले भी इस तरह की घटना घट चुकी है. दो दिन पहले ही गेवरा खदान में ड्रिल मशीन में आग लगने से एसईसीएल को करोड़ों का नुकसान हुआ था. घटना में ऑपरेटर बाल-बाल बचा था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!