शिवपुरी न्यूज़ धमाका // खबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से है। यहां पति ने चरित्र संदेह में पत्नी की नाक काट दी। पति ने सब्जी काटने वाली छुरी से से नाक काट दिया। साथ ही महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे में थाने के सामने रहने वाली एक महिला रेखा जाटव की उसके पति ने उसके चरित्र पर संदेह के चलते उसकी नाक सब्जी काटने वाली छुरी से काट दी। पुलिस में मामले की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पति बंटी जाटव के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
वहीं पीड़िता का कहना है कि उसका पति बंटी घर आया और मुझसे बोला कि तू दूसरों के पास क्यों जाती है। इतना कहते हुए उसने छुरी से मेरी नाक काट दी और हाथ की अंगुलियों को भी काटने का प्रयास किया।