रायपुरछत्तीसगढ

बेटी का जन्म हुआ तो महिला को ससुराल वाले प्रताड़ित कर मजबूर कर दिया महिला पंखे से लटककर दे दी अपनी जान

रायपुर न्यूज़ उरला थाना 3 सितंबर को 21 साल की नूरजहां ने घर में फांसी लगा ली थी। पता चला है कि महिला ने बेटी को जन्म दिया था। ससुराल वाले तभी उसे परेशान कर रहे थे। घटना के सत्रह दिन बाद अब पुलिस ने पति, सास, दो जेठ, जेठानियों, देवर और उसकी पत्नी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।जांच के लिए युवती के ससुराल पहुंची पुलिस।घटना वाले दिन पति नजरुद्दीन ने उरला थाने में फोन कर पत्नी की खुदकुशी की खबर दी थी। नजरुद्दीन भनपुरी इलाके में किराने की दुकान चलाता है। घटना के दिन रात करीब 10 बजे वो घर लौटा। तब पत्नी के कमरे का दरवाजा बंद था। घर में उस वक्त उसकी मां दरूदन खातून, भाभी सकिला खातून, शहनाजा खातून, तमन्ना खातून भी थीं।नजरुद्दीन ने बताया था कि घर वालों ने कुछ देर बाद गुड़िया को कमरे से बाहर बुलाने का प्रयास किया तो वो नहीं निकली। नजरुद्दीन ने बगल के रोशनदान में अंदर देखा तो वह पंखे से लटकी हुई थी। फिर घर के लोगों ने दरवाजा को सब्बल से तोड़कर खोला। गुड़िया की डेढ़ साल की बेटी आलिया भी उस वक्त कमरे में रोती हुई एक कोने में बैठी थी।

बेटी के जन्म लेती ही शुरू हो गया था विवाद


लड़की के घर वालों ने बताया कि जब गुड़िया ने डेढ़ साल पहले एक बिटिया को जन्म दिया तब से ससुराल में विवाद बढ़ गया था। गुड़िया की सास दरूदन खातून ने इसके बाद बेटी को लेकर ताने सुनाने शुरू कर दिए। मायके वालों से बात या मुलाकात करने पर भी रोक लगा दी। कुछ महीनों बाद 4 लाख रुपए लाकर देने की डिमांड करने लगे। पति नजरुद्दीन ने भी युवती के साथ मारपीट की। इन्हीं बातों से तंगआकर गुड़िया ने खुदकुशी कर ली

मौत से दो दिन पहले कहा था – मुझे बचा लो मां


पुलिस पूछताछ में गुड़िया के मायके वालों ने बताया कि 1 सितंबर को गुड़िया ने फोन पर कहा था कि ससुराल वाले 4 लाख रुपए मांग रहे हैं। मेरा यहां जीना मुश्किल हो गया है। इन्हें रुपए देकर मुझे बचा लो। यहां मुझे मारने की धमकी दी जाती है। मृतिका की मां सलमा खातून, पिता शौकत अली, बहन शहजादी परवीन ने बताया कि उन्होंने 2 जुलाई 2018 में बेटी की शादी की थी।

मायके वालो ने कहा शादी हुई तब कोई कमी नही थी


मायके वालों ने बताया कि शादी के वक्त दमाद को सलामी के रूप में ढाई लाख रुपए और गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए अलग से ढाई लाख रुपए दिए थे। इसके अलावा सोने के जेवर भी दिए थे।उन्होंने बताया कि गुड़िया ने डेढ़ साल पहले बेटी को जन्म दिया था। तब से सास ने इसको लेकर ताने मारती रहती थी। मायके वालों से बात या मुलाकात करने पर भी रोक लगा दी। कुछ महीनों बाद 4 लाख रुपए लाकर देने की डिमांड करने लगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!