

मुंबई न्यूज़ धमाका . बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस Bipasa Basu ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करते 2 दशक पूरा हो गया है. Bipasa की पहली और डेब्यू फिल्म अजनबी ने रिलीज के साथ आज 20 साल पूरे कर लिए हैं. अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी यह एक थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें Bipasa Basu के साथ करीना कपूर, अक्षय कुमार और बॉबी देओल भी थे. फिल्म अजनबी की 20वीं सालगिरह के खास मौके पर एक्ट्रेस Bipasa ने अपने सफर के बारे में बताते हुए कुछ तस्वीरें शेयर किया है.Bipasa Basu ने कुछ तस्वीरों को शेयर करके उन दिनों की याद को ताजा किया है, जब उनकी पहली फिल्म अजनबी के साथ लोगों ने उनको अपने दिल में भी जगह दी. वहीं, थ्रोबैक तस्वीरों शेयर करते हुए इसके साथ इंस्टाग्राम पर फिल्म अजनबी के 20 साल पूरा करते हुए बिपाशा ने लिखा- “यह पहला दिन था जब दर्शकों ने अपने दिल में मेरा स्वागत किया20 साल पहले मेरी पहली फिल्म, अजनबी 21 सितंबर 2001 को रिलीज हुई थी. ऐसा महसूस ही नहीं हो रहा कि इतना वक्त बीत चुका है. मैं अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से जो प्यार मिला है और अब भी मिल रहा है इस प्यार के लिए मैं हमेशा आभारी हूं.”





