
भिलाई न्यूज़ धमाका /// पुलिस ने बीएसपी प्लांट में हुए ब्लास्ट में सुरक्षा के पर्याप्त साधन की कमी और बीएसपी प्रबंधन सहित साइड इंचार्ज, ठेकेदार, शिफ्ट इंचार्ज परलापरवाही पूर्वक कार्य करने पर प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है.
बीएसपी प्लांट के एमआरडी स्लेग यार्ड में 8 नवंबर को लेडल (स्टीकर) को खाली करते वक्त हुए अचानक ब्लास्ट से 5 बीएसपीकर्मी-ठेका श्रमिक झुलस गए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था. दुर्घटना में घायल प्रार्थी विजय कुमार दोलाई की रिपोर्ट पर भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 189/2021 धारा 337, 34 दर्ज किया गया था. यह पहला मौका है जब पुलिस ने बीएसपी प्रबंधन के विरुद्ध सुरक्षा के पर्याप्त साधन की कमी एवं लापरवाही पूर्वक कार्य करने से अपराध दर्ज किया है. थाना भिलाई भट्टी पुलिस ने बीएसपी प्रबंधन सहित बीएसपी के साइड इंचार्ज, ठेकेदार यादव ब्रदर्स, ठेकेदार का सुपरवाइजर, सेफ्टी इंचार्ज पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी

