रायपुरछत्तीसगढ

राहुल गांधी जी को ईडी के द्वारा डराना भारतीय जनता पार्टी की सोची-समझी साजिश

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भारत देश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा जनता का ध्यान भटकाकर राहुल गांधी को ईडी के द्वारा डराना, महाराष्ट्र की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और यह सारा खेल राष्ट्रपति चुनाव तक चलेगा।

संदीप तिवारी ने आगे कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में आन्दोलन हो रहा है। लाखों युवक सड़क में आकर आन्दोलन कर रहे हैं। इस मुद्दे को भटकाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के कदम उठा रही है। वर्तमान समय में सबसे बड़े विपक्षी पार्टी नेता राहुल गांधी जी हैं, जिनसे ये डरे हुए हैं।

इनको टारगेट करने के बाद अब शिव सेना इनके निशाने पर है और इसके साथ एक-एक करके जो-जो राजनीतिक दल इनके खिलाफ हैं उनके नेताओं को टारगेट किया जाएगा। केन्द्र की मोदी सरकार शुरूआती दौर से ही ऐसा चक्रव्यूह तैयार करने में लगी हुई है। इससे पहले मध्यप्रदेश में भी जनता द्वारा कांग्रेस की चुनी हुई सरकार को बहुमत के बाद भी सत्ता से बाहर होना पड़ा और अब महाराष्ट्र में भी यही स्थिति बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने बताया भारतीय जनता पार्टी द्वारा खरीफ-फरोख्त की राजनीति का जो नया खेल शुरू किया गया है, ये सब उसी का परिणाम है कि जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारों को भी सत्ता से बहार होना पड़ रहा है। यह सब कृत्य भविष्य के लिए सही नहीं है और राजनैतिक एवं राजनेताओं की छवि जनता के प्रति धूमिल होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!