छत्तीसगढकोंडागांवरायपुर

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान से 3 व 5 दिसंबर तक मौसम खराब रहेगा, चक्रवाती के कारण मौसम में बदलाव होने वाला है

रायपुर न्यूज़ धमाका //  अंडमान सागर और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यह प्रबल होकर एक चक्रवाती तूफान जवाद के रूप में मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचने वाला है और चार दिसंबर की सुबह तक उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट के पास पहुंचेगा। इसके चलते तीन से पांच दिसंबर तक प्रदेश का मौसम कुछ क्षेत्रों में खराब रहेगा।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में पूर्वी हवा आने के कारण गुरुवार दो दिसंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। बुधवार को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ।

राजधानी के आउटर में सुबह कोहरा

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट की वजह से रात्रि में ठंड बढ़ गई है। साथ ही आउटर क्षेत्रों में सुबह-सुबह कोहरे का भी असर देखा जा रहा है। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में अंबिकापुर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 09.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के मौसम में अभी बदलाव होने को है और इससे तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

यह बन रहा सिस्टम-मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवात के प्रबल होकर आग बढ़ने के कारण मौसम में बदलाव होने वाला है। चार दिसंबर की सुबह यह उत्तर आंध्र प्रदेश व ओडिशा के तट पर पहुंचेगा। इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। इससे ही तीन से पांच दिसंबर तक प्रदेश का मौसम खराब रहेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!