रायपुरछत्तीसगढ

खरगोन में रामनवमी के अवसर पर हुई हिंसा,छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बयान,उपद्रव रोकना सरकार और इंटेलिजेंस की जिम्‍मेदारी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-मध्‍य प्रदेश के खरगोन में रामनवमी के अवसर पर हुई हिंसा को लेकर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है। सीएम भूपेश ने खरगोन की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्‍होंने कहा, कुछ संगठन हिंसा फैला रहे है। उपद्रव रोकना सरकार और इंटेलिजेंस की जिम्‍मेदारी है। उन्‍होंने कहा, हिंसक माहौल का दुष्‍प्रभाव समाज पर पड़ेगा।

बतादें कि खरगोन शहर में रामनवमी पर एक शोभायात्रा निकाली जा रही थी तभी कुछ अराजक तत्‍वों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद कई इलाकों में तनाव का माहौल निर्मित हो गया था। भड़की हिंसा में कुछ अराजक तत्‍वों ने कई दुकानों में आग लगा दी थी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!