रायपुरछत्तीसगढ

VIDEO : बदमाश ने पैसे नही देने पर युवक को बेल्ट से पीटा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// युवक द्वारा पैसे नहीं देने पर बेल्ट से जमकर पिटाई की गई. कबीर नगर पुलिस मामले को दो दिनों तक मामले को कोई कार्रवाई नहीं की. अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. बेखौफ गुंडे बदमाश एक बार फिर राजधानी पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं.

जबरिया वसूली में नाकाम होने पर युवक की बेदम पिटाई का मामला सामने आया है. बीते कल ही चाकूबाजी का बड़ा मामला सामने आया था. कबीर नगर थाना के वाल्मीकि नगर में बदमाश वीरेंद्र तांडी ने अपने साथी के साथ मिलकर रामकिशोर पचौरी की बेल्ट से पिटाई के बाद धारदार हथियार से हमला किया.

ALSO READ : बजरंग दल ने किया वैलेंटाइन डे का विरोध, जगहों – जगहों पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी

कबीर नगर थाना के वाल्मीकि नगर के मारपीट के मामले में 13 फ़रवरी को ही धारा 327 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया था , प्रकरण में शामिल विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों की पहचान कर ली गयी है । माननिय न्यायालय में आज पेश किया जा रहा है , नाबालिक होने के कारण फ़ोटो विडियो पोस्ट नही किया जा रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!