छतीसगढ़दुर्ग

वॉशरूम में छात्रा का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले 5 लाख से ज्यादा रकम

दुर्ग न्यूज धमाका – भिलाई के एक स्कूल के वॉशरूम में छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 80 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है. पीड़ित छात्रा के पिता ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

पीड़ित छात्रा का वीडियो एक साल पहले बनाया गया था. अभी वर्तमान में युवती बीकॉम की पढ़ाई कर रही है. उसके क्लासमेट रहे एक छात्र और उसके भाई ने पहले पिता की बीमारी का बहाना बनाया और बात नहीं बनी तो स्कूल के समय बाथरूम में बनाए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की डिमांड की. डर के मारे छात्रा ने पांच लाख 80 हजार से ज्यादा की रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दी.

इसकी जानकारी जब छात्रा के पिता को लगी तो उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने धारा 34, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवती के अनुसार दोनों आरोपी उतई के निवासी हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!