
आज ग्राम पंचायत चांदागांव के उच्च प्राथमिक शाला नयापारा चांदागांव में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल कूद का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जनपद पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष श्रीमती शिव कुमारी चनाप एवं ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती रेखा कश्यप तथा जनपद सदस्य श्रीमती मंजू लता मरकाम, श्रीमती तुलसा सोनवंशी के द्वारा बालिका शिक्षा पर प्रकाश डाला गया। और सभी बालिकाओं को अच्छे से अध्यापन कार्य करने के लिए सुझाव दिए गये। इसी बीच में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनहेर सिंह कोर्राम उपसरपंच बुद्ध राम मरकाम एवं पूर्व सरपंच मंगल राम मरकाम तथा जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के द्वारा बालिका शिक्षा से संबंधित जानकारी दी गयी। इसमें पंचायत के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। और गांव के सभी ग्रामीण गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न महिला स्व सहायता समूह के सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये।