अंबिकापुरछत्तीसगढ

अपडेट खबर : बारात में अंधाधुंध फायरिंग: बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं के बीच तड़.. तड़.. तड़..

अंबिकापुर न्यूज़ धमाका /// जायसवाल परिवार में 19 नवंबर को बारात आई थी। यह शादी दिन की थी। सभी बाराती नाचते गाते बारात लेकर प्रतापपुर नाका स्थित एक होटल में बारात लेकर पहुंच रहे थे। इसी बीच जैसे ही बारात गेट पर पहुंची, वैसे ही एक शख्स ने बंदूक निकाली और एक महिला के हाथ से फायरिंग करवाई। वहीं एक दूसरे शख्स ने भी राइफल निकालकर बार-बार हवा में गोलियां चलाई।

पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है प्रतापपुर नाका स्थित एक निजी होटल में शादी समारोह आयोजन के दौरान 19 नवंबर को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बंदूक से फायरिंग की गई। उस दौरान वहां काफी लोग उपस्थित थे। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लापरवाही एवं उपेक्षा पूर्वक कृत्य से कोई गंभीर हादसा होने की प्रबल संभावना थी।

अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 666/ 21 धारा 336 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। है। गौरतलब है कि उत्साह में फायरिंग के दौरान कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें लोगों को जान गंवानी पड़ी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!