छत्तीसगढरायपुर

अपडेट खबर : कांग्रेस की बैठक खत्म, घोषणा पत्र तैयार, चुनाव समिति की मुहर का इंतजार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक ख़त्म हो चुकी है। यह बैठक कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगरीय निकाय मंत्री मंत्री शिवकुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से नगरीय निकाय चुनाव के घोषणा पत्र पर चर्चा हुई। सूत्रों ने जानकारी दी है कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपने प्रस्तावित अपने घोषणा पत्र में कांग्रेस बिजली, पानी, सड़क और राशन कार्ड के मुद्दे विशेष रूप से फोकस रहेगी।

लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने पर घोषणा पत्र में जोर दिया जाएगा। पार्टी में अंदरूनी तौर पर पैठ रखने वाले सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस का घोषणा पत्र इस बैठक के बाद एक प्रकार से तैयार ही है, लेकिन विस्तार से इसका खुलासा तभी किया जाएगा जब कांग्रेस चुनाव समिति उस पर अपना मुहर लगा देगी। अनुमान है कि चुनाव समिति के सामने प्रस्तावित घोषणा पत्र को पेश करने में न तो घोषणा पत्र समिति लेट-लतीफी करेगी, न ही चुनाव समिति उस पर अपना अभिमत देने में विलंब करेगी। क्योंकि मतदान की तिथि नजदीक है, साथ ही नामांकन आदि की प्रक्रियाएं भी जारी हैं।

नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस ने मोर्चाबंदी तेज कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारी बांट दी है। मंत्रियों को प्रचार-प्रसार की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, अगले एक-दो दिनों में चुनाव समिति की बैठक होगी। इसके बाद पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को चुनाव समिति की बैठक बुला ली है। यह बैठक राजीव भवन में दोपहर को होगी।

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस चुनाव प्रचार प्रसार समिति की घोषणा की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव डहरिया को अध्यक्ष बनाया गया है। मंत्री ताम्रध्वज साहू, टीएस सिंहदेव, रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कवासी लखमा, अमरजीत भगत, गुरु रुद्र कुमार, अनिला भेड़िया और उमेश पटेल को भी रखा गया है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद दीपक बैज, ज्योत्स्ना महंत, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम भी इस समिति का हिस्सा हैं।

नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री रवि घोष, चन्द्रशेखर शुक्ला, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चन्द्र पाढ़ी, NSUI अध्यक्ष नीरज पांडे को इसमें जगह मिली है। विधायक सत्यनारायण शर्मा, देवेंद्र यादव, अम्बिका सिंहदेव, उत्तरी जांगड़े, खेलसाय सिंह, गुरुदयाल सिंह बंजारे, शिशुपाल सोरी, विक्रम शाह मंडावी, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, दिलीप षाड़ंगी और गोरे लाल बर्मन इस समिति का हिस्सा बनाए गए हैं।

यह समिति ही नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार अभियान का संचालन करेगी। कांग्रेस ने निकाय चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव समिति भी घोषित कर दी है। इसमें कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव, सप्तगिरि शंकर उल्का की प्रमुख भूमिका होगी। मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे, डॉ. शिवकुमार डहरिया, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, कवासी लखमा, गुरु रुद्र कुमार, अनिला भेड़िया को भी इस समिति में जिम्मा मिला है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!