कोरबाछत्तीसगढ

कोरबा : लहूलुहान हो गए पुलिसकर्मी 112 पेट्रोलिंग टीम पर हमला , आरोपी गिरफ्त से बाहर

कोरबा न्यूज़ धमाका /// बीती रात आयोजित मड़ई मेले में दर्जन भर से अधिक लोगों ने मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी को उपचार हेतु शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की 112 पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारी ईश कुमार पटेल व पुलिस आरक्षक जयराम कंवर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कुछ युवक हुल्लड़बाजी कर रहे थे, जिन्हें शांत कराने की कोशिशों पर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। इस दौरान डायल 112 के कर्मियों की युवकों के साथ हाथापाई भी हुई। इसके बाद युवकों ने 112 के वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। हालात और बिगड़ गए।

करीब दर्जन भर से अधिक युवकों ने मिलकर 112 कर्मी ईश कुमार, आरक्षक जयराम कंवर, राजेंद्र पटेल व सुरेंद्र कुर्रे के साथ जमकर मारपीट की। उन्हें इस कदर पीटा गया कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने दर्जनभर से अधिक युवकों के खिलाफ अपराध कायम किया है। खाकी की इस कदर धुलाई करते हुए दहशत का पैगाम देने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, ऐसी जानकारी अब तक नहीं मिली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!