रायपुरछत्तीसगढ

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू एक दिवसीय प्रवास पर पहुंच रायपुर,विभिन्‍न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-  केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को रायपुर पहुंच गए हैं। सुबह की नियमित विमान से यहां पहुंचे रिजिजू ने पूर्व मुख्‍यमंत्री व पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डा. रमन सिंह के वीआइपी रोड स्थित निवास पर जाकर मुलाकात की। रिजिजू अभी भाजपा प्रदेश कार्यालय में हैं।

रायपुर आए केंद्रीय मंत्री यहां विभिन्‍न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर से सीधे नवा रायपुर जाएंगे। वहां आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन अटल नगर नवा रायपुर पहुंचेंगेा

वहां आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण केंद्रीय सचिवालय भवन में आइटीएटी रायपुर खंडपीठ के नए कार्यालय परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से दोपहर सवा 13 बजे मेफेयर लेक रिसार्ट झांझ जाएंगे। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे वे दिल्‍ली लौट जाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!