रायपुरछत्तीसगढ

रायपुर के सेंट्रल जेल मचा हडकंप, दो कैदियों ने ब्‍लेड से जानलेवा किया हमला

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल का सजायाफ्ता एक बंदी पर दो कैदियों ने ब्‍लेड से जानलेवा हमला कर दिया है। हमले में बंदी रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में बंदी को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि कैदियों के बीच झगड़े और हमले के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि बंदी रामकृष्ण तिवारी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में सजा काट रहा है, जबकि सिविल लाइन पुलिस ने बीते दिनों हमलावर दोनों कैदियों को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।

इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं जेल में सुरक्षा को लेकर यह भी सवाल उठने लगे हैं कि इस हाई सिक्‍युरिटी के बावजूद बंदियों को हथियार कैसे मिले। फिलहाल जेल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जेल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में बंदी रामकृष्ण तिवारी पर दो कैदी राहुल आहूजा और चिन्न ने ब्‍लेड से हमला कर दिया। हमले में रामकृष्ण तिवारी के चेहरे, आंख और शरीर में कई जगह पर चोटें आई हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!