छतीसगढ़बलौदाबाजार

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, कांग्रेस नेता समेत दो गिरफ्तार

CG CRIME : मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी, कांग्रेस नेता समेत दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार न्यूज धमाका – वीआईपी कोटे से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. प्रार्थी की शिकायत पर कसडोल पुलिस ने मामला दर्ज किया और 24 घंटे के भीतर आरोपी यूथ कांग्रेस जिला महासचिव राज गायकवाड़ और उसके साथी दीपराज गायकवाड़ को गिरफ्तार कर लिया है.

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बीती रात कसडोल के खर्चे निवासी चंद राम यादव ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि उसके बेटे का जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में दाखिला के नाम पर रायपुर के दो लोगों ने 40 लाख रुपए ले लिया है, जिसमें दस लाख रुपए नगद व तीस लाख रुपए ऑनलाइन भुगतान किया गया है. पैसे लेने के बाद से एक साल से घुमाया जा रहा है.

एएसपी ने बताया, आरोपी दीपराज गायकवाड़ व यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव राज गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई में कसडोल थाना प्रभारी रितेश मिश्रा सहित स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!