रायपुरछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ में परिवहन विभाग ने टैक्स वसूली के लिए किया अभियान तेज

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ में परिवहन विभाग ने टैक्स जमा नही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। आरती रोड कैरियर, आरती बिल्डकान और आरती स्पंज आयरन की नौ गाड़ियों का 32 लाख रुपये टैक्स बकाया है। परिवहन विभाग के अधिकारी जांच के लिए कंपनियों के कार्यालयों में पहुंचे लेकिन गाड़ियां नही मिलीं। अधिकारियों ने संपत्ति कुर्क करने कार्यालयों में नोटिस चस्पा कर वापस लौट आए। परिवहन विभाग की तरफ से टैक्स वसूली को लेकर वाहन चालकों के लिए राहत देने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम (ओटीएस) चलाया जा रहा है। इसके बाद भी वाहन संचालक टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं।

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश भर में पांच लाख से अधिक संख्या में व्यावसायिक वाहन दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग एक साल में 25 अरब से अधिक का टैक्स वसूलता है। पिछले साल की आडिट रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रदेश भर के वाहन संचालकों द्वारा वर्ष-2013 से वाहनों के बकाया टैक्स की राशि जमा नहीं हुए हैं, जिससे करीब 150 करोड़ बकाया हो गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!