रायपुरछत्तीसगढ

ट्रेन रद्द हो रही और भाजपा सांसद मौनी बाबा बने है:- कांग्रेस

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- भाजपा सांसदों के द्वारा छत्तीसगढ़ में रद्द हुई ट्रेन को शुरु कराने रेल मंत्री से चर्चा करने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने तंज कसते हुये कहा कि ट्रेन रद्द हो रही और भाजपा सांसद मौनी बाबा बने है आज से 4 महीने पहले भी भाजपा के सांसदों के द्वारा रेल मंत्री से मिलकर रद्द ट्रेन शुरू कराने की चर्चा का दावा किया गया था.

लेकिन भाजपा के सांसदों के मिलने के बाद रेल मंत्रालय ने रद्द ट्रेनो को शुरू तो नहीं किया था बल्कि और 350 ट्रेनों को रद्द कर दी थी आज फिर भाजपा के सांसद रेल मंत्री से चर्चा करने का दावा कर रहे हैं ऐसा लगता है कि अब प्रदेश में और ट्रेनें रद्द होने वाली है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते 8 माह में प्रदेश से चलने वाली और प्रदेश से गुजरने वाली लगभग 800 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

ट्रेन यात्री हताश और परेशान है और भाजपा के सांसद रेल मंत्री से चर्चा करने की बात कर ट्रेन यात्रियों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं हकीकत में भाजपा के सांसद एक जनप्रतिनिधि तो होने का दायित्व का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं रेल मंत्रालय के मनमानी पर हां में हां मिलाते हैं और रेल मंत्रालय के द्वारा की जा रही है गुमराह वाली बयानबाजी पर समर्थन करते हैं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसदों को छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बात को दमदारी के साथ रेल मंत्री प्रधानमंत्री के सामने रखना चाहिए.

लेकिन उल्टा भाजपा के सांसद झूठे एवं तर्क हीन बयान देकर रेल मंत्रालय के उस दलील का समर्थन करते हैं जिसमें रेल मंत्रालय द्वारा कहा जाता है कि ट्रैक को अपग्रेड किया जा रहा है और ट्रेन की स्पीड को बढ़ाया जाएगा भाजपा सांसदों को प्रदेश की जनता को बताना चाहिए आजादी के बाद एक लाइन से दो लाइन तीन लाइन हुआ ट्रेनों को अपग्रेड किया गया नई लाइनें बिछाई गई नई सुविधाएं जनरेट की गई तब कभी ट्रेनों को बंद नहीं किया गया था?

मोदी सरकार के बनने के बाद ऐसा क्या अपग्रेडेशन किया जा रहा है कि यात्री गाड़ियों को बंद कर दिया गया है और मालगाड़ी हजारो टन लोहा और कोयला लेकर बेधड़क दौड़ रही है असल मायने में मोदी सरकार की मुनाफाखोरी की नीति और अडानी प्रेम ही यात्री ट्रेनों के बंद होने का प्रमुख कारण है मालगाड़ी से रेल मंत्रालय को अधिक प्रॉफिट होता है। मोदी के मित्र अडानी को कोयला सप्लाई हो रहा है इसलिए यात्री ट्रेनों को बंद कर दिया गया है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद सिर्फ मीडिया में बयानबाजी कर रेल यात्रियों को होने वाली परेशानी की चिंता होने का दिखावा करते हैं जहां पर रेल यात्रियों के परेशानियों को छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज को उठाना चाहिए वहां भाजपा के सांसद सिर झुका कर गूंगा बहरा की तरह बैठे रहते है भाजपा सांसदों को असल में रेल यात्रियों की चिंता नहीं है बल्कि उन्हें उनके संसदीय बची रहे इसलिए वह मुंह बंद करके बैठे हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!