छत्तीसगढरायपुर

हर चुनाव में पराजय के बाद भाजपा करती है नेतृत्व में परिवर्तन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भानुप्रतापपुर में हार के बाद एक बार फिर से भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष,प्रभारी बदल दिये जायेंगे भाजपा का रिकार्ड रहा है जब-जब भाजपा चुनाव हारती है अपने अध्यक्ष को बदल देती है। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक थे प्रभारी अनिल जैन जैसे ही भाजपा विधानसभा का चुनाव तीन चौथाई बहुमत से हारी कौशिक को हटा कर विक्रम उसेंडी को अध्यक्ष बना दिया गया.

अनिल जैन को हटाकर पुरंदेश्वरी को प्रभारी बना दिया गया विक्रम उसेंडी के नेतृत्व में भी भाजपा चित्रकोट और दंतेवाड़ा का चुनाव हार गयी तब भाजपा ने उसको भी हटा कर विष्णुदेव साय को अध्यक्ष बना दिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव के साथ नगरीय निकाय में बुरी तरह पराजित हो गयी तब विष्णुदेव साय को हटाकर अरूण साव को अध्यक्ष बना दिया गया।

अबकी बार प्रभारी के साथ नेता प्रतिपक्ष भी बदल दिया गया,धरमलाल कौशिक की जगह नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष बनाये गये है तथा प्रभारी ओपी माथुर बनाये गये है इनके नेतृत्व में भाजपा अंतागढ़ चुनाव लड़ रही है जहां पर उसकी पराजय होना तय है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भानुप्रतापपुर में कांग्रेस अपने सरकार के 4 साल के कामों तथा अपने संगठन की मजबूती के दम पर चुनाव जीत रही है।

कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों और आदिवासियों के हितों में किये गये कामों के कारण जनता को कांग्रेस के प्रति भरोसा और बढ़ा है। इसलिये कांग्रेस उपचुनाव जीतेगी। भाजपा के पास वहां कोई मुद्दा नहीं ऊपर से बलात्कारी ब्रम्हानंद को प्रत्याशी बनाया है। जैसे ही परिणाम आयेंगे उसके साथ ही दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भाजपाईयों को नया प्रभारी,नया अध्यक्ष और नया नेता प्रतिपक्ष मिल जायेगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!