रायपुरछत्तीसगढ

आज रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने अपने सरकारी आवास में जन चौपाल की कर दी शुरुआत

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्‍तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने शनिवार से अपने सरकारी आवास में जन चौपाल की शुरुआत कर दी है। इस जन चौपाल के माध्यम से पहले दिन शनिवार को आम जनता सीधे महापौर से रूबरू हुए। महापौर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीधे जनता से जुड़ाव है, ताकि अलग-अलग जोन और विभिन्न वार्डों की समस्याओं से सीधे रूबरू हो सके। जन चौपाल के दौरान मिलने वाले सुझावों और शिकायतों पर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी, वही इसके तत्काल निराकरण के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

महापौर ने नलघर की पुरानी टंकी के समीप स्थित अपने शासकीय आवास में सुबह 10 से 11 बजे तक एक घंटे की अवधि के लिए जनता दरबार लगाया, जिसमें पहले दिन करीब 80 से अधिक लोगों ने उनसे मिलकर इस सकारात्मक पहल को लेकर महापौर की कार्यप्रणाली की सराहना की। महापौर को 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से अधिकतर आवेदन राशन कार्ड को लेकर शामिल हैं, जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!