रायपुरछत्तीसगढ

गाड़ी में बैठा तो दबने की सुनाई आवाज संदेह हुआ तब डिक्की खोलकर देखा तो जेवर से भरा बैग अंदर नहीं,चोर चोरी करके फरार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उठाईगिरी गैंग सक्रिय है। पुरानी बस्ती थाना इलाके से एक गाड़ी की डिक्की में रखे हजारों रुपये के जेवर बदमाशों ने पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले उठाईगिरी की दो बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस के हाथ खाली हैं।

राम नारायण सोनी ने पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मिली जानकारी के अनुसार राम नारायण श्रीराम नगर चंगोराभाठा में निवासी हैं। उनका सोने-चांदी के जेवर बनाने व बिक्री करने का काम है। उनके रिश्तेदार संदीप सोनी ने शुक्रवार को फोन कर बताया कि समता कालोनी चलना है। एक ग्राहक का आर्डर आया है। वह पायल, बिछिया, नोज पिन खरीदना चाहती हैं।

राम नारायण दोपहर को 30 नग चांदी की पायल, अंगूठी, बिछिया कुल वजनी लगभग दो किलो और सोने की नोज पिन तीन ग्राम को एक बैग में रखकर अपनी एक्टिवा की डिक्की में रख दिया। जेवर की कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। इसके बाद राम नारायण विजय सोनी की दुकान कुशालपुर गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!