रायपुर

छत्तीसगढ़ में अंधड़ वाला मौसम:बलौदा बाजार, महासमुंद, गरियाबंद और कोण्डागांव में अगले चार घंटे में धूल भरी आंधी; रायपुर में हुई बूंदाबांदी

रायपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से बना अंधड़ वाला मौसम अब भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले चार घंटों के भीतर चार-पांच जिलों में अंधड़ उठने की संभावना जताई है। इन जिलाें में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका बन रही है। इधर, रायपुर में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई है। जिससे राजधानी का मौसम थोड़ा ठंडा हुआ है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार शाम को एक त्वरित अनुमान जारी किया। इसके मुताबिक बलौदा बाजार, महासमुंद, कोण्डागांव, गरियाबंद और उनसे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस अनुमान के मुताबिक अंधड़ और बिजली गिरने की यह घटना शाम 6 से रात 10 बजे के बीच होगी। इस इलाके में कई दिनों से अंधड़ और बरसात हो रही है। गरियाबंद में शनिवार शाम आई अंधड़ से कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा है। बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने से कई गांवों में अंधेरा हो गया। बस्तर के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बरसात भी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग से जारी सेटेलाइट तस्वीरों में अंधड़ और आकाशीय बिजली की संभावना वाले क्षेत्रों को देखा जा सकता है।

मौसम विभाग से जारी सेटेलाइट तस्वीरों में अंधड़ और आकाशीय बिजली की संभावना वाले क्षेत्रों को देखा जा सकता है।

सोमवार को भी बस्तर में बरसात

मौसम विज्ञानियों ने बताया, एक द्रोणिका पश्चिम विदर्भ से दक्षिण अन्दरूनी कर्नाटक तक फैली हुई है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। इसके प्रभाव से 11 अप्रैल को दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर चलेगी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड होने की सम्भावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बनने की शुरूआत होने की सम्भावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!